Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बॉलीवुड के मेगास्टार 77 वर्षीय अमिताभ बच्चन कोविड 19 से ग्रस्त होने के कारण इन दिनों मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। देश-विदेश में फैले उनके करोड़ों फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके फेवरेट स्टार जल्दी से ठीक होकर घर लौटे। अमिताभ की मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना वायरस की चपेट में
आने के कारण अस्पताल में हैं। अमिताभ अपना ध्यान तो रख रहे हैं साथ में उन्हें अपने फैमिली मेंबर्स की भी चिंता है।


11 जुलाई को अमिताभ कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे और इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में अभिषेक भी भर्ती हुए। ऐश्वर्या और आराध्या को घर में क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें भी अस्पताल ले जाना पड़ा। अस्पताल से जो खबर आ रही है उसमें बताया गया है कि पूरी बच्चन फैमिली का 22 जुलाई को एक बार फिर टेस्ट किया जाएगा और उसके बाद अस्पताल से छुट्टी देने पर विचार किया जाएगा।


अस्पताल के सूत्रों के अनुसार अमिताभ की स्थिति दिन प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है। उनकी तबियत स्थिर है और कोरोना के लक्षण कम होते जा रहे हैं। अभिषेक बच्चन की तबियत में तेजी से सुधार है और सबसे पहले उनकी छुट्टी हो सकती है। ऐश्वर्या राय की तबियत में भी सुधार है। उनका बुखार और गले में इंफेक्शन लगातार कम हो रहा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended