Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,148 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11,55,191 पर पहुंच गई जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 7,24,577 हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1 दिन में 587 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 28,084 पर पहुंच गई है। देश में फिलहाल 4,02,529 लोग कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में हैं जबकि अब तक 7,24,577 लोग इससे उबर चुके हैं।


मंत्रालय ने बताया कि अब तक 62.72 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार 6ठा दिन है, जब कोविड-19 के 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में हुई 587 मौतों में से, 176 लोग महाराष्ट्र से, 72 कर्नाटक से, 70 तमिलनाडु से, 54 आंध्रप्रदेश, 46 उत्तरप्रदेश से थे, वहीं पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 35-35 लोगों की मौत हुई तथा गुजरात में 20, मध्यप्रदेश में 17 और जम्मू-कश्मीर में 10 लोगों की मौत हुई है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended