Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
देश में कोरोनावायरस (Covid-19) से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में दिनोंदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान 9518 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या रविवार की रात बढ़कर 3.10 लाख के पार पहुंच गई लेकिन चिंता की बात यह है कि मरीजों की रिकवरी दर 55 फीसदी से घटकर 54 फीसदी पर आ गई है।


राज्य में अब तक 310455 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 258 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11854 हो गई है। राज्य में इस अवधि में केवल 3906 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 169569 हो गई है।


चिंताजनक स्थिति का कारण यह भी है कि राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर शनिवार को 55.04 फीसदी पहुंच गई थी जो आज घटकर 54.61 फीसदी पर आ गई जबकि मृत्यु दर महज 3.81 प्रतिशत है। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 128730 है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले नंबर पर है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended