Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अंबेडकरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का एक मामला प्रकाश में आया जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर बसखारी मार्ग नंदापुर प्राथमिक विद्यालय के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। एक पुलिस का जवान भी घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम मोहम्मद अहमद पुत्र तौफीक फरिहा निजामाबाद जनपद आजमगढ़ का बताया जा रहा है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि दूसरा फरार बदमाश अंसार उर्फ बब्लू पुत्र निहाल निवासी सब्जी मंडी शहजादपुर थाना अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर । वही मुठभेड़ में घायल पुलिस कांस्टेबल सुनील सिंह के नाम की चर्चा जोरों पर है। घटना की सूचना पर सीओ जलालपुर ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और कुछ ही देर में वीडियो वायरल होती है जिसमें घायल बदमाश ने बताया कि किस तरह से पुलिस ने नाटकीय ढंग से पकड़ा, मारा और फिर खेत में ले गयी लेटाकर पैर में गोली मारा। जिस पर सोशल मीडिया में सवालों के अंबार लग चुके हैं। पुलिस के इस नाटकीय घटना की चर्चाएं जोरों पर शुरू हो गई है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended