Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया को बताया कि मैं फिलहाल बता रहा हूं कि हमने दुबे को गिरफ्तार किया है। वह हमारी हिरासत में है।

जब मिश्रा से सवाल किया गया कि क्या महाकाल मंदिर में गिरफ्तारी हुई? तो उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर-अंदर को बीच में न लाएं, पर उज्जैन में गिरफ्तारी हुई है। पुजारी एवं कुछ लोगों ने उसका चेहरा पहचाना और उसके बाद पुलिस को सूचना दी या पुलिस ने सीधे उसे गिरफ्तार किया, के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि इंटेलीजेंस की बात भी बताएंगे। पहले हमें इसके मर्म तक आने दो। बाकी चीजें बाद में बताएंगे, पहले पता करने दो।


उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वह प्रारंभ से ही क्रूरता की हदें पार करता रहा है और उसने जो कृत्य किया वह बहुत निंदनीय था, बहुत चिंतनीय था। मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिश्रा ने बताया कि वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मध्यप्रदेश पुलिस को अलर्ट रखा था और इस मामले में पूरी निगाह रखी जा रही थी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended