Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन सावन (श्रावण) मास के पहले दिन आज शिवभक्तों के जयघोष से गूंज रही है। श्रावण मास की शुरूआत बाबा भोलेनाथ के दिन सोमवार से शुरु होने के साथ ही सुबह 5.30 बजे से ही शिवभक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे है।

बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले भक्तों के जोश में कोई कमी नहीं है लेकिन इस बार कोरोना का असर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में साफ महसूस किया जा सकता है। वर्षो से उज्जैन में सावन महीने के पहले दिन और खासकर सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शिवभक्तों का सैलाब नजर आता था वह आज सावन के पहले दिन नजर नहीं आ रहा है।


सवान महीने में श्रद्धालु सुबह 5.30 बजे से रात 9 बजे तक 6 स्लॉट में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 5.30 बजे से 8.00 बजे तक, सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, सुबह 11 से 1.00 बजे इसके बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक, शाम को 4.30 से 6 बजे और 6 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended