Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फूलपुर थाना क्षेत्र के बरइ तारा गांव में गुरुवार कि सुबह एक अज्ञात महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वही मौके पर पुलिस के अलावा कई गांव के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। क्षेत्र के चतुर्भुज पुर गांव का मजरा बराई तारा में नहर गुजरी है। नहर पर एक नीम का पेड़ है नीम के पेड़ में एक 32 वर्षीय अज्ञात महिला अपने ही साड़ी में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। सुबह लोगों ने महिला को देखकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended