Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर के बस ऑपरेटर संघ ने कलेक्टर दिनेश जैन को ज्ञापन सौंपा और अपनी विभिन्न मांगों को 30 जून तक प्रशासन द्वारा मानने का आग्रह किया। साथ ही मांगे नहीं मानने पर ज्ञापन के माध्यम से आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। बस ऑपरेटर संघ का कहना है कि लॉकडाउन के कारण बस ऑपरेटरों को और उनके स्टाफ को आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे में शासन के नियमों के कारण बस चलाना बहुत ही मुश्किल होगा। बस आपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सिंगर सचिव सुमित नागर के साथ अनेक लोग मौजूद थे।

Category

🗞
News

Recommended