Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चीनी कंपनी प्रोडक्ट की होली जलाकर किया विरोध, शहीदों को दी श्रद्धांजलि। जगोटी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों द्वारा किया गया कायरता पूर्ण हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। मां भारती वीर सपूतों के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। वीर सपूतों को याद करते हुए चौक जगोटी में श्रद्धाजली अर्पित कर मौन धारण किया गया वही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कर आक्रोश फूटा और चीनी कंपनियों के प्रोडक्ट की होली जलाकर विरोध किया गया। चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की गई वही पूरे भारत देश में चीनी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की भारत सरकार से मांग की गई। इस मौके पर कैलाश गट्टानी, उमेश गेहलोद, जगदीश वर्मा राधेश्याम पवार, जगदीश पवार, रवि बड़ोदिया मुकेश राठौड़ जीवन चौहान कचरूलाल टेलर ,अशोक शर्मा, मुकेश मेघवाल, आदि लोग उपस्थित थे। 

Category

🗞
News

Recommended