Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली के कांधला में महाराष्ट्र से आई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई जिसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर उक्त महिला को कोविड-19 झिंझाना अस्पताल में भर्ती कराया है। वही मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम द्वारा बताया गया है कि महिला के परिवार के दो सदस्य पहले ही क्वारंटाइन है। आपको बता दें यह तस्वीरे जनपद शामली के कांधला कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान की है। जहां पर महाराष्ट्र से आई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई जिसको मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम द्वारा शामली जनपद के झिंझाना कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है, और मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने उक्त मोहल्ले की गली को हॉटस्पॉट करने की तैयारियां शुरू कर दी है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended