Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कार लेने आये युवक से पैसे लुटे। फेसबुक पर कार देख कर मेहतवड़ा से घोसला कार देखने आए युवक से 102000 की लुट। खारवा कला चौकी थाना ताल के अंतर्गत एक लाख से अधिक की लूट का मामला आया। पीड़ित हरकिशोर पिता मिश्रीलाल बोरबन, जाति किराड़, उम्र 32 व साथी संदीप पिता रायसिंह सेंधव, जाति खटसायल, उम्र 20, निवासी मेहतवाड़ा थाना जावद जिला सीहोर के अनुसार फेसबुक पर कार देखी। फ़ोन पर सम्पर्क हुआ। फिर कार देखने के लिए शुक्रवार को घोसला जिला उज्जैन कार दिखाई। 100000 में सौदा हुआ। शनिवार के दिन कार लेने के लिए महिदपुर रोड के पास बुलाया। फ़ोन पर चर्चा करते हुए थाना ताल के रोड़ से अंदर किसी गांव में लेजाकर 102000 रुपये छीन लिए और मारकूट कर भगा दिया। खारवा कला पुलिस जांच में जुटी।  

Category

🗞
News

Recommended