Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लद्दाख की गलवान घाटी भारत और चीन के बीच सैन्य झड़प में 20 जवानों के शहीद होने के बाद पूरे देश में चीन के खिलाफ गुस्सा और नाराजगी है। चीन को सबक सिखाने के लिए अचानक से देश में बॉयकॉट मेड इन चाइना की मुहिम तेज हो गई है। इस बीच भारतीय रेलवे ने चीन की कंपनी को दिया 471 करोड़ का ठेका भी रद्द कर दिया है।
लद्दाख में भारत चीन तनाव शुरु होने के साथ बॉयकॉट मेड इन चाइना की देशव्यापी मुहिम शुरु करने वाले शिक्षाविद् सोनम वांगचुक कहते हैं कि अगर लोग पिछले दो हफ्तों में चीन के प्रोडेक्ट का बॉयकॉट सही तरीके और जोर शोर से करते तो चीन सीमा पर यह दुस्साहस करने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाता।

गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद 'वेबदुनिया' को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अविष्कारक सोनम वांगचुक कहते हैं कि सीमा पर चीन की इस कायराना हरकत को लेकर लद्दाख के स्थानीय लोगों में बेहद गुस्सा और नाराजगी है, लोग सीमा पर सैनिकों के शहीद होने से सदमे में है। वह कहते हैं कि अब जब सीमा (LAC) पर हिंसक झड़प होने लगी है तो शायद देश के लोग अपनी जिम्मेदारी भी समझेंगे और अब चीन को करारा जवाब देने के लिए सिर्फ सेना पर
छोड़ देने से काम नहीं चलेगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended