Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर। वन विभाग द्वारा आईआईटी सिमरोल में लगाए गए पिंजरे में आज सुबह एक मादा तेंदुआ कैद हो गया वन विभाग की रेस्क्यू टीम उसे विशेष वाहन से रालामंडल लेकर आई है। पिंजरे में कैद 4 साल की इस मादा तेंदुए को चिड़ियाघर में रखा जाएगा। वन विभाग के अफसरों के अनुसार 2 दिन पहले आईआईटी सिमरोल द्वारा सूचना दी गई थी कि परिसर में एक तेंदुए की हलचल बढ़ गई है कई बार उसे परिसर में चहलकदमी करते हुए देखा गया है इसके बाद शुक्रवार को वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा आईआईटी परिसर के सड़क वाले हिस्से में एक पिंजरा रखा गया था। आज सुबह करीब 5 बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया अफसरों ने बताया कि इस तेंदुए की उम्र करीब 4 वर्ष है और यह मादा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended