Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली:थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 12 घंटे के भीतर सफल अनावरणः 02 हत्याभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद। ज़मीन के लालच में सगे भतीजे ने ली चाचा की जान। बुधवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लाक में वेदपाल नाम के 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी शामली तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली मय फोर्स के गांव लाक पहुंचे । जहाँ वेदपाल पुत्र कालूराम निवासी ग्राम लाक थाना कोतवाली जनपद शामली का शव चारपाई पर घर के बाहर पड़ा था । जिसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी । मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक वेदपाल के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक द्वारा घटना के संबंध में गांव में पास-पड़ोस के व्यक्तियों तथा अन्य लोगों से की गई पूछताछ से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का 12 घंटे के भीतर ही सफल अनावरण करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । मृतक वेदपाल के सगे भतीजे द्वारा अपने साथी संग।मोनू पुत्र किरण पाल व सागर पुत्र सत्येंद्र निवासी ग्राम लाक थाना कोतवाली शामली जनपद शामली द्वारा चाचा की हत्या की घटना कारित की गई । दोनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त किए गए आलाकत्ल एक पिस्टल देशी .32 बोर व दो जिंदा कारतूस .32 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended