Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राजसमंद. संस्थागत क्वारंटीन में राजसमंद प्रदेश में अव्वल नम्बर पर है। यहां स्थापित 335 क्वारंटीन सेन्टरों पर अब तक 13915 लोगों के क्वारंटीन किया जा चुका है और अभी भी 9414 प्रवासी व संक्रमितों के सम्पर्क में रहने वाले वहां क्वारंटीन हैं। दूसरे नम्बर पर नागौर (8584) व तीसरे नम्बर पर जोधपुर (6549) है। सबसे नीचे श्रीगंगानगर (37) है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी मात्र 717 लोगों को ही अब तक क्वारंटीन किया गया है। संभवत: यही कारण है कि राजसमंद जिला अभी संक्रमण से कोसों दूर हैं। यहां यदि संक्रमण दिखा भी है तो ये बाहर से आए प्रवासियों में हुआ है। स्थानीय लोगों में नहीं के बराबर हैं। यहां के लोगों का जीवन भी सामान्य बना हुआ है और अत्यंत जरूरी खरीददारी के लिए तय समय में बाहर आ पा रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended