अश्वनी प्रतापसिंह
राजसमंद. जिले में अबतक कोरोना के जो मामले सामने आए हैं, उनमें दो मरीजों को छोड़कर सभी का सीधा सम्पर्क महाराष्ट्र और गुजरात से है। ऐसे में यहां भर्ती मरीजों की स्टडी करें तो सामने आता है कि मुंबई के मुकाबले गुजरात के मरीज नेगेटिव होने में ज्यादा समय ले रहे हैं। यही कारण है कि अभीतक गुजरात से सामने आए ६ मामलों में एक भी नेगेटिव नहीं हुआ है, जबकि महाराष्ट्र से आए अधिकतर मरीज ५ से ६ दिन में ही पॉजिटिव से नेगेटिव हो रहे हैं। हालांकि चिकित्सक इसमें स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कह रहे।
Comments