Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में दो और मरीजों की मौत होने की बुधवार देर रात जानकारी दी गई. इसके साथ ही इस महामारी से जिले में मरने वालों की तादाद बढ़कर 39 हो गयी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने बताया कि मोटापे की शिकार 95 वर्षीय महिला ने मंगलवार को दम तोड़ा, जबकि 63 वर्षीय पुरुष की मौत बुधवार को हुई.

Category

🗞
News
Comments

Recommended