Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब बर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच बच्चों के विवाद में गोली चल गई विवाद ने इतना उग्र रुप ले लिया कि वर्तमान प्रधान के देवर को गोली लग गई जहाँ प्रधान के देवर ने जिला हॉस्पिटल में इलाज़ के दौरान दम तोड़ दिया है। आपको बतादें की शाहजहाँपुर में जब से लॉक डाउन लगा है । तब से अभी तक कई हत्याएं और मारपीट के मामले लगातार सामनें आ रहे हैं । जिससे यह साफ़ दिखाई दे रहा है कि जिला प्रशासन और पुलिस का क्राइम पर बिल्कुल कन्ट्रोल नहीं रह गया है। इससे पूर्व थाना तिलहर में एक किसान की उसके खेत पर रात्रि में हत्या कर दी गई और इसी तरह कई थानों से ऐसी बहुत सी घटनाएं रोज सामनें आ रही हैं । जहाँ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में दहशत व्याप्त है । मामला थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम लखनापुर का है । जहाँ पुरानीं रंजिश को लेकर उस समय गोली चल गई जब एक प्रधान व पूर्व प्रधान के बच्चों में आपसी विवाद हो गया और विवाद ने उस वक्त उग्र रूप धारण कर लिया, जब दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से प्रहार कर फायरिंग शुरु कर दी फायरिंग में प्रधान के देवर को गोली लग गई जहाँ गंभीर हुए प्रधान के देवर को तत्काल उपचार हेतु जिला हॉस्पिटल शाहजहाँपुर भेज दिया गया वहीं फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल राइफल और लाइसेंसी बंदूक को बरामद कर लिया। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended