Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कुएं में गिरने से किशोरी की मौत मुसाफिरखाना। घर के पीछे स्थित कुएं में गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। गुरुवार की दोपहर अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के पूरे साहब बख्स मजरे पिंडारा ठाकुर में गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे हुई। दूधनाथ की 16 वर्षीय पुत्री दुर्गा दोपहर में घर से निकलकर पिछवाड़े की ओर गई थी। कुछ दूर स्थित कुएं में वह अचानक गिर गयी। घर की छत पर खेल रही छोटी बहन ने जब दुर्गा को कुएं में गिरते हुए देखा तो उसने बाबा छोटेलाल को आवाज देकर अन्य परिजनों को बताया। जब तक परिजन कुएं के पास पहुंचकर दुर्गा को कुएँ से बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो गयी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई की।

Category

🗞
News
Comments

Recommended