Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत 26 जनवरी की परेड से दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के बाद आज यानी 29 जनवरी को राजधानी दिल्ली में 'बीटिंग रीट्रिट सेरेमनी' होती है. रायसीना रोड पर राष्ट्रपति भवन के सामने इसका प्रदर्शन किया जाता है. 26 जनवरी की सुबह 10 बजे नैशनल सल्‍यूट के साथ शुरू हुई यह परेड, लगभग 90 मिनट तक चली. इसमें एमआई -17 और रुद्र आर्मड हेलिकॉप्‍टरों ने फ्लाइपास्‍ट दिया. इसमें विभिन्‍न राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सरकारी विभागों की 22 झांकियां इंडिया गेट के सामने से गुजरीं, इनके पीछे-पीछे सांस्‍कृतिक कार्यक्रम करते स्‍कूली बच्‍चे और सीआरपीएफ की ऑल विमिन टीमें भी चलीं. इस परेड को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग राजपथ के दोनों ओर बैठते हैं.

Category

🗞
News
Comments

Recommended