Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के साथ राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) का गठबंधन हो गया है. एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसका औपचारिक ऐलान किया. लोकसभा चुनाव में आरएलडी के हिस्से में 3 लोकसभा सीट आई हैं. मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) नेता जयंत चौधरी ने कहा, 'RLD उत्तर प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि RLD उत्तर प्रदेश में BSP-SP गठबंधन में शामिल होगी. हमारे कार्यकर्ता अथक परिश्रम करेंगे, ताकि राज्य की हर सीट पर गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो सके

Category

🗞
News
Comments

Recommended