Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आतंकियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही पाकिस्तानी सेना को भारतीय जवान करारा जवाब दे रहे हैं. भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर की नीलम घाटी के गुरेज सेक्टर में चल रहे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया. अखनूर में संघर्ष विराम की ऐसी ही एक घटना में जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो जवानों को भी मार गिराया था. रविवार को भी पाकिस्तान ने नौशेरा घाटी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया.

Category

🗞
News
Comments

Recommended