Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल से ही बजट को लेकर कई परंपराएं तोड़ती आ रही है. अब बतौर प्रधानमंत्री दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में मोदी सरकार 2.0 ने एक और परंपरा को तिलांजलि दे दी है. यह परंपरा थी ब्रीफकेस में बजट पेश करने की. शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय के बाहर बजाय ब्रीफकेस के लाल कपड़े में लिपटे बजट के साथ हाजिर हुईं. इस तरह ब्रितानी हुकूमत की याद दिलाती एक और रीति मोदी सरकार ने त्याग दी. वित्त मंत्री अपनी भाषण में इसे "देश का बहीखाता" के नाम से बोलेगी.

Category

🗞
News
Comments

Recommended