Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा वैश्‍विक आतंकी घोषित किए गए हाफिज सईद को पाकिस्‍तान में गिरफ्तार कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पंजाब की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी तब की गई, जब वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था. गिरफ्तारी के बाद हाफिज सईद को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. इस दौरान हाफिद सईद ने कहा कि गिरफ्तारी के खिलाफ वह कोर्ट की शरण लेगा.

Category

🗞
News
Comments

Recommended