Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
— विद्यादान ई-लर्निंग सामग्री को विकसित करने और उसमें योगदान के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है
— स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों के लिए है कार्यक्रम
— दीक्षा ऐप पर उपलब्ध होगी सामग्री
जयपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इन दिनों लॉकडाउन है। लॉकडाउन की स्थिति में मानव संसाधन विकास मंत्रालय लगातार ऑनलाइन शिक्षा को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है। ई-लर्निंग कंटेंट योगदान को आमंत्रित करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने राष्ट्रीय कार्यक्रम विद्यादान 2.0 शुरू किया है। देशभर के लाखों बच्चों को कभी भी और कहीं भी सीखने में मदद करने के लिए दीक्षा ऐप पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जाएगा। इसमें स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों की सामग्री मिलेगी।

#patrikaCoronaTRUTHs #patrikaCoronaLATEST #CoronaVirus

Category

🗞
News
Comments

Recommended