Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के बाद सरकार द्वारा जिलेभर में सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में फिलहाल कंटेनमेंट क्षेत्र में प्राथमिक रूप से स्क्रीनिंग की गई है। सम्भागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि अब कंटेनमेंट एरिया के बाहर सिटी के अन्य क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए टीमें तैयार की गई जिसमें आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता ग्राम रोजगार सहायक को भी शामिल किया गया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि अभी लगभग 900 से अधिक सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसमें संदिग्ध लोगों को होम क्वॉरेंटाइन या इंस्टीट्यूशनल रूप से क्वॉरेंटाइन किया गया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआत में मौत का आंकड़ा ज्यादा था, लेकिन उपचार की व्यवस्थाओं को और बेहतर किया गया है, और फिलहाल मौत के ग्राफ में गिरावट देखी जा रही है। संभाग को लेकर उन्होंने कहा कि संभाग में पॉजिटिव मरीजों में सभी की जानकारी प्रशासन के पास है और कुछ लोगों को एक-दो दिन में डिस्चार्ज भी किया जाना है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended