Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन में है और लोगों के घर में क़ैद होने के साथ जानवरों को खुली छूट मिल गई है। देशभर में सड़क पर कुत्ते मस्तमौला होकर घूम रहे हैं। जंगल से सटे कई इलाकों में तो हिरण भी घूमते नज़र आ रहे हैं।
इस बीच हमारे पूर्वज इन सभी जानवरों से एक कदम आगे निकल गए हैं। बंदरों ने मुंबई की एक सोसायटी के स्विमिंग पूल पर कब्जा कर लिया और बड़े मजे के साथ घर की बालकनी से छलांग लगाकर पूल में तैरते नज़र आए। गर्मी में बंदरों के लिए पूल की यह सुविधा बहुत राहत लेकर आई है। इससे पहले मुंबई में समुद्र के किनारे डॉलफिन मछली कलाबाजियां करती देखी गई थी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended