Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
देशभर में चल रहे लॉकडाउन के बीच राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही दिल्ली पुलिस ने कानून तोडने वालों को सख्त हिदायत दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कानून तोडने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने कहा है कि दिल्ली में धारा 144 लागू है, जिसका सख्ती से इंप्लीमेंट किया जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में धारा 144 का जनता से भी काफी सहयोग मिल रहा है, लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग हैं जो इसका उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस सख्ती से पेश आ रही है, और उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended