Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में
कोरोना से जंग में सरकार का मददगार बना रेलवे का सिटी स्टेशन जहा ट्रेन के पांच कोच में आइसोलेशन वार्ड बनाकर कोरोना से संक्रमित को रखा जायेगा।
आपको बता दे कि। जनपद मेरठ में वैश्विक महामारी कोरोना से जारी देशवासियों की जंग में सरकारी हॉस्पिटल और कई निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के बाद। अब इस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने रेलवे का सहारा लिया है। जिसके चलते स्टेशनों पर खड़े कई रेलवे कोच को। आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने की तैयारी शुरू हो गई है।
हमारे मंडल प्रभारी एवं संवाददाता ललित शर्मा से बात करते हुए। मेरठ सिटी स्टेशन में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत। संजय गुप्ता ने बताया कि। सरकार के निर्देश पर सिटी स्टेशन पर ट्रेन के पांच कोच। आइसोलेशन वार्ड के लिए तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए इन पांचों कोच में पिछले कई दिनों से लगातार काम जारी है। इन सभी कोच को सैनिटाइज करने के साथ-साथ। रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। इनमें मरीजों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराने में जुटे हैं। एक कोच में फिलहाल 16 मरीजों को रखने की व्यवस्था की जा रही है। और मरीज को दी जाने वाली सुविधा एवं उपचार को लेकर। डिवीजन लेवल पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल तैयार किए जा रहे पांचों कोच। शनिवार तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। अब बाद इन्हें स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
मंडल प्रभारी एवं संवाददाता ललित शर्मा की रिपोर्ट

Category

🗞
News
Comments

Recommended