Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वायरस से बचाव के उपाय और लॉक डाउन के हालात पर सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार नज़र बनाए हुए हैं, वो अफसरों की बैठक ले रहे हैं और इलाकों को दौरा कर व्यवस्था देख रहें। शिवराज सिंह आज भोपाल में एक गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और लॉक डाउन के कारण अपने घर नहीं जा पा रहीं लड़कियों से मुलाकात की, उन्हें हिम्मत बंधायी कि घबराने की ज़रूरत नहीं मामा तो हैं। भोपाल के जे की रोड स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रह रही लड़कियों को सोमवार सुबह प्लेजेंट सरप्राइज मिला। लॉक डाउन के बीच सीएम शिवराज सिंह अचानक उनके हॉस्टल पहुंच गए। वो यहां रह रही लड़कियों से उनके हाल पूछने आए थे। मामा की बात सुनकर भांजियां खुश हो गयीं। शिवराज ने उन लड़कियों से बात की। उनसे कहा हिम्मत से रहो बेटी, यहां मामा हैं। हर परिस्थिति में हम आपके साथ हैं, खुश रहो। शिवराज सिंह ने लड़कियों को हिम्मत दिलायी कि बस थोड़े दिन की बात हैं, फिर हम कोरोना के खिलाफ जारी ये जंग जीत जाएंगे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended