Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के फुलरूवा ग्राम पंचायत के मजरा महासुनियाँ गांव में बने प्रधानमंत्री जन आरोग्य केंद्र पर सूत्रों की माने तो कई महीने से ये नल खराब पड़ा हुआ है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम प्रधान से भी की गई उसके बावजूद भी अभी तक इस नल की मरम्मत नही कराई गई है। इस नल के समीप ही कबीरा बाबा का स्थान भी है, जहाँ श्रद्धालुओ का आवागनम लगा रहता है। यहां पर नल खराब होने से आने वाले लोगो को भी बहुत दिक्कते होती है। मगर ग्राम प्रधान इस बात से बिल्कुल अनजान बने हुए है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended