Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर साहनी में देवी मां का एक सैकड़ों साल पुराना मंदिर है। मंदिर को ऐतिहासिक और चमत्कारी भी माना जाता है। यहां पर अक्सर ही भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है साथ ही देवी मां का यह मंदिर लोगो की आस्था का केंद्र माना जाता है। लेकिन आज लोगो की आंखों ने कुछ ऐसा देखा जिसे देखकर लोगों को अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। क्योंकि सुबह जब भक्त गण पूजा अर्चना करने गए तो देवी मां की प्रतिमा की आंखे बन्द देखकर आश्चर्यचकित हो गए फिर क्या था खबर आग की तरह क्षेत्र में फ़ैल गई और देखते-देखते मंदिर में भक्तों का तांता लग गया और भजन कीर्तन होने लगा ग्रामीणों का यह भी कहना है कि माता की प्रतिमा भी काली पड़ गई है। अब सवाल यह उठता है इसे आस्था कहा जाए या अंध विश्वास लेकिन किसी के पास इस बात का जवाब नहीं है कि आंखे बन्द होना क्या संकेत दे रहा है।

Category

🗞
News

Recommended