Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूपी के अमेठी में एस डी एम व सीओ के साथ कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मेडिकल स्टोरों पर मास्क व सेनिटाइजर को अधिक दाम पर बेचे जाने की शिकायत पर जांच पड़ताल की। जिससे सभी मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। दरअसल किसी ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि अमेठी शहर के स्टोरों पर मनमाने रेट पर मास्क व सेनिटाइजर बेचा जा रहा है। जांच पड़ताल में ऐसा कोई साक्ष्य अधिकारियों को नहीं मिला फिर भी एसडीएम योगेन्द्र कुमार व सीओ पीयूष कांत राय ने सभी स्टोर संचालकों को अधिक दाम पर मास्क व सेनिटाइजर न बेचे जाने की कड़ी हिदायत दी। वहां से चलकर अधिकारियों ने सी एच सी अमेठी का भी निरीक्षण किया। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended