Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली पुलिस और बदमाशों की एक बार फिर मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया है। पकड़े गए घायल बदमाश के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहा सहित चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश व घायल सिपाही को जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश के ऊपर डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और शामली के थाना गढ़ी पुख्ता थाना का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस फरार बदमाश को पकड़ने के लिए जंगलों में कांबिंग के के लिए लगी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के गढ़ी पुख़्ता थाना क्षेत्र के धनोरा मार्ग का है, शुक्रवार देर शाम गढ़ी पुख़्ता पुलिस धनोरा मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended