Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कैराना नगर के बाजारों में साप्ताहिक बंदी कागजों में सिमट रह गई है। साप्ताहिक बंदी में भी यहां बाजार पूर्व की भांति खुले नजर आते हैं। इसके चलते श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। श्रम विभाग मौन हैं। प्रशासन ने कैराना के बाजारों में बुधवार को साप्ताहिक बंदी का अवकाश घोषित किया हुआ है। बावजूद इसके यहां साप्ताहिक बंदी का कोई असर देखने को नहीं को नहीं मिलता है। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दिन एक बार फिर मुख्य चौक बाजार, जोड़वा कुआं, पुराना बाजार पूर्व की भांति खुले हुए नजर आए। साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन के चलते श्रमिकों का व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। श्रमिकों को सप्ताह में यही एक दिन अवकाश का मिलता है, लेकिन यहां उन्हें कार्य करना पड़ रहा है। इस ओर श्रम विभाग या प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended