Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से कांधला पुलिस ने मृतका विवाहिता की सास व देवर को गिरफ्तार करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया और बाकी फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार को कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को फेंक कर मौके से फरार हो गए थे। मृतक विवाहिता के परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी पुलिस ने सास ससुर व देवर सहित आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।  शनिवार को पुलिस नें आरोपी सास व देवर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended