उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में सैकड़ों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। दंगे में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। हिंसाग्रस्त इलाक़ों में तनाव का माहौल बरकरार है। हिंसा के दौरान दंगाइयों ने सैकड़ों घरों को फूंक डाला। शिव विहार इलाक़े की रहना वाली रुखसाना के घर को तहस-नहस कर दिया गया है। घरों में रखे सामानों में आग लगा दी गई। रुखसाना बताती हैं कि उनके जेवर, पैसे, बच्चों के किताब सबको आग लगा दिया गया। इसी प्रकार निर्मला देवी के दुकान को दंगाइयों ने आग लगाकर सैकड़ों के सामानों को ख़ाक कर दिया।
देखिये गोन्यूज़ संवाददाता अंजलि ओझा की ये रिपोर्ट।
More news@ www.gonewsindia.com
Comments