न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, श्रृंखला 2-0 से जीती
सितारों से सजी भारतीय टीम एक बार फिर कागजी शेर साबित हुई... न्यूजीलैंड की अनुशासित टीम ने दूसरे और अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया... 2-0 से श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया...
2. शर्मनाक हार पर क्या बोले कोहली
न्यूजीलैंड ने 3 दिन में 7 विकेट से जीता मैच... शर्मनाक हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस प्रदर्शन के लिए कोई बहाना नहीं है... कोहली ने स्वीकार किया कि दूसरे दिन गेंदबाजों ने टीम को वापसी दिलाई थी लेकिन बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया...
3. निर्भया की मां बोलीं- हमारी बेटी की क्या गलती थी?
निर्भया मामले में फांसी की सजा का सामना कर रहे चार दोषियों में से एक पवन कुमार गुप्ता की क्यूरेटिव पीटिशन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई... भावुक हुईं निर्भया की मां, कहा- हम उम्मीद करते है की डेथ वारंट खारिज न हो और फांसी हो जाए... मैं पूछना चाहती हूं कि हमारी क्या गलती है... आखिर हमारी बेटी की क्या गलती थी?
4. दंगा प्रभावित इलाकों में ATM बंद, नकदी संकट
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के करीब 1 हफ्ते बाद स्थिति शांत पर तनावपूर्ण... इन इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात... उत्तर-पूर्व दिल्ली के कुछ इलाकों में लोगों ने की नकदी संकट की शिकायत... दंगों के बाद से इलाके के बैंक और एटीएम बंद...
5. बदला जम्मू के ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम
जम्मू नगर निगम ने बदले शहर के दो महत्वपूर्ण चौक के नाम... शहर के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर 'भारत माता चौक' किया... सर्कुलर रोड चौक का नाम 'अटल जी चौक' हुआ...
6. राष्ट्रपति ने बदला दीक्षांत समारोह का समय
बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बदला दीक्षांत समारोह का समय... सोमवार को बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में आएंगे राष्ट्रपति कोविंद...
7. ADM पर क्रिकेट बैट से हमला
गाजियाबाद में एडीएम मदन सिंह गर्बयाल पर रविवार को क्रिकेट के बल्ले से हमला किया गया...जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया- गर्बयाल शाम करीब 7 बजे जब टहलने के लिए निकले थे, तब उन पर यह हमला हुआ... आरोपी गिरफ्तार...
8. कोरोना वायरस ने ली 3000 लोगों की जान
कोरोना वायरस के कारण चीन में और 42 लोगों की मौत... दुनियाभर में इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3,000 के पार पहुंची...
9. बदला मौसम का मिजाज
हिमाचल प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज... पिछले 24 घंटे में पर्यटक स्थल कुफरी और डलहौजी समेत ऊंचाई वाले कई स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई... अन्य जगहों पर बारिश... बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने जारी किा 'येलो' अलर्ट...
10. बजट सत्र का दूसरा चरण
आज से शुरू होगा संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण... दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगा... सत्र के हंगामेदार रहने के आसार... कई अहम विधेयक पेश करेगी सरकार...
Comments