Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
एजुकेशन डेस्क. फरवरी महीने का 29वां दिन है, जिसे लीप डे के तौर पर जाना जाता है। हर चार साल बाद फरवरी 28 के बजाय 29 दिन होता है। साथ ही इस साल में कुल दिनों की संख्या 365 के जगह 366 होती है। इससे पहले लीप डे 2016 में था और अब यह दिन साल 2024 में आएगा। लेकिन कौन सा साल लीप ईयर है, इसका पता लगाने के लिए उस साल को चार से भाग दें, अगर भाग करने पर शून्य(0) आता है तो वह साल लीप ईयर होगा। जैसे 2000 को 4 से पूरी तरह भाग दिया जा सकता है। इसी तरह 2004, 2008, 2012, 2016 और अब यह नया साल 2020 भी इसी क्रम में शामिल है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended