Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वही तीन अन्य घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला गांव में एक ईंट भट्टे की है। हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला गांव के पास स्थित एसएसएस ब्रिक फील्ड में काम कर रहे मजदूरों के झोपड़े पर शाम लगभग 6:15 बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल। आसमान से कड़कती बिजली व आकाशीय बिजली गिरने से राजकुमार पुत्र दिलीप (16) वर्ष, दिलीप पुत्र मोहन (40)वर्ष, कुमकुम पुत्री दयाल (8), नेहा पुत्री रामकुमार उम्र (3) व योगेश पुत्र सुरेश कुमार (3)वर्ष निवासीगण पेडरा थाना व जिला महासुमन, रायपुर छत्तीसगढ़ बिहार घायल हो गये। सूचना पर डायल 108 की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य बल्दीराय में भर्ती कराया गया। जिसमे इलाज के दौरान दिलीप पुत्र मोहन व राजकुमार पुत्र दिलीप को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ कुमकुम (8)वर्ष पुत्री दया लाल योगेश पुत्र सुरेश (3) वर्ष नेहा (3) वर्ष पुत्री राजकुमार को बल्दीराय चिकित्सको की टीम इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह सभी रायगढ़ छत्तीसगढ़ बिहार के मजदूर हैं। उक्त भट्टे पर मजदूरी का कार्य करते हैं यह अपने झोपड़ी पर थे कि अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ उक्त मजदूरों के पास बिजली आकर गिरी जिससे आसपास के घरों की खिड़की व फाटक तक हिल गएबल्दीराय थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended