Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मदंसौर के सुवासरा में महिला कैलाश बाई को डाॅक्टर ने प्रसव पीड़ा अधिक होने पर सुवासरा 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मन्दसौर के लिये रेफर कर दिया था लेकिन रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। महिला की स्थिति देख कर 108 मे मौजूद स्टॉफ इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन निखिल शाक्यवार और पायलेट रमैश मैहर ने एम्बुलेंस रास्ते में चिरमोलिया HP पैट्रोल पंप पर रोक कर प्रसव कराने का निर्णय लिया और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। महिला और बच्चा दोनो स्वस्थ और सुरक्षित थे । बाद मे जच्चा-बच्चा दोनो को जिला अस्पताल मन्दसौर में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थति सामान्य है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended