उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बेटी के साथ हुए रेप मामले की पैरवी कर रहे पिता की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बुधवार रात इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया. हमलावर की पहचान आचमन शर्मा के रूप में हुई है. इस घटना के सामने आने के बाद फिरोजाबाद के एसएसपी सचिंद्र पटेल ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.
Comments