Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय का निर्वाण दिवस 11फरवरी 2020 को समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी। भारतीय जनता पार्टी जिले के संगठनात्मक सभी 365 सेक्टरों में पं. दीनदयाल उपाध्याय का निर्वाण दिवस समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी। 11 फरवरी समर्पण दिवस के रूप में मनाने की तैयारी एवं पार्टी द्वारा सीएए के समर्थन में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान को धार देने के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष डा.आर ए. वर्मा ने चार मण्डलों की बैठके ली। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा बतौर मुख्य अतिथि लंभुआ मण्डल की बैठक जो अध्यक्ष संजय सरोज की अध्यक्षता में लंभुआ बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित थी शामिल हुए ।इसी क्रम में जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा भदैंया मण्डल की बैठक जो मण्डल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हनुमानगंज स्थित एक निजी विद्यालय में कंधईपुर की बैठक मण्डल अध्यक्ष अनिल तिवारी की अध्यक्षता में कंधईपुर स्थित उनके आवास पर एवं अर्जुनपुर मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में चौकिया इण्टर कालेज परिसर में आयोजित थी शामिल हुए।

Category

🗞
News
Comments

Recommended