Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बहराइच जनपद के पयागपुर इकौना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल में आग लग गई। इससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक की जलकर मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार शाहीन, श्रवण कुमार दोनों बाइक से जा रहे थे। तभी वाहन से टकराई बाइक में अचानक आग लग गई और बाइकचालक श्रवण कुमार बुरी तरह जल गया। दोनों बाइकसवारों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
 

Category

🗞
News
Comments

Recommended