Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मंदसौर जिले के प्रसिद्ध दुधाखेड़ी माता पर अधूरे पड़े मंदिर निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के भक्त जनों ने जल्द निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग कलेक्टर से की है। मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों दर्शनार्थी आते हैं, लेकिन मुख्य मंदिर के आसपास के गड्डे भराव का कार्य कई वर्षों से अटका है। टूटी हुई धर्मशालाओं के दोबारा निर्माण पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। भक्तों की मांग है कि दुधाखेड़ी माता के लिए बनाए गए मास्टर प्लान में सुधार हो ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जा सके। मंदिर में इलाज के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं दिलवाई जाएं। वहीं अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने और मंदिर की आय संबंधी व्यवस्था का निरीक्षण करने की मांग भी भक्तों ने की है।
  

Category

🗞
News
Comments

Recommended