Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आखिरकार, निर्भया गैंगरेप और मर्डर के चार दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की तारीख तय हो गई है. 7 साल बाद ये फैसला आया है... चारों दोषियों मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाने का फैसला आया है. चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि ये दिन हमारे लिए एक बेहद बड़ा दिन है. उन्होंने कहा, आज मेरी बेटी को इंसाफ मिला है. चारों दोषियों को फांसी होने से देश में महिलाओं को ताकत मिलेगी. ये फैसला लोगों के मन में न्यायिक प्रणाली के लिए एक भरोसा भी पैदा करेगा. अब चारों दोषियों पर फैसला तो आ गया है, लेकिन अब भी गुनहगारों की गर्दन और फांसी के फंदे के बीच कई कानूनी पेंच हैं.

Category

🗞
News
Comments

Recommended