कानपुर. कानपुर में शुक्रवार को हिंसा के बाद शनिवार शाम फिर आगजनी की घटना सामने आई। 1992 के दंगों के बाद कानपुर की आवोहवा में तनाव है। स्थानीय लोग इस हिंसा को प्रीप्लान बता रहे हैं। बाबूपुरवा, मुंशीपुरवा, बेगमपुरवा में सुरक्षाबल मुस्तैद हैं। अधिकांश घरों में ताले लटक रहे हैं। यहां से लोग नजदीकी रिश्तेदार, परिचतों के घर डेरा डालने पहुंच रहे हैं। महिलाएं नई मस्जिद में पहुंचकर खुद को सुरक्षित कर रही हैं।