Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में हनीट्रैप मामले में पुलिस ने सांझा लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी और उनके बेटे अमित सोनी के होटल माय होम, घर और दफ्तरों पर छापा मारा था।कार्रवाई के बाद सोनी के अखबार कार्यालय को सील कर दिया गया। पुलिस ने फरार जीतू सोनी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं उसके बेटे अमित सोनी को मानव तस्करी के केस में पलासिया पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 4 दिन तक की पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस ने नगर निगम के सस्पेंड इंजीनियर हरभजन सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई करने की बात कही थी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended