Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलायम से मुलाकात को लेकर नाराज हैं वेदांती
पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि न्यास के वरिेष्ठ सदस्य हैं डॉ. रामविलास वेदांती
कहा- 30 अक्टूबर के दिन ही कारसेवकों पर मुलायम ने चलवाई थी गोली
कलंकित दिन योगी का मुलायम से मिलने का फैसला सही नहीं
वीडियो : संदीप श्रीवास्तव
डॉ. रामविलास वेदांती (पूर्व सांसद एवं हिन्दू नेता)

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर अयोध्या समेत पूरे देश में अलग ही माहौल बना हुआ है। वहीं, पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास वेदांती को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा संरक्षक मुलायमसिंह यादव से मिलना रास नहीं आ रहा है।

आपको बता दें कि योगी ने 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और सपा नेता मुलायमसिंह यादव से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई दी थी। यह मुलाकात पूर्व सांसद वेदांती को नागवार गुजरी। उन्होंने कहा कि योगी संत हैं, लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री हैं, समाज के रक्षक हैं, लेकिन मुलायम से मिलने का जो दिन उन्होंने चुना वह सही नहीं था। वे सपा नेता से 30 अक्टूबर से पहले या बाद में भी मिल सकते थे।

वेदांती ने कहा कि आज ही के दिन यानी 30 अक्टूबर 1992 को तत्कालीन मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह ने रामभक्त कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। इस गोलीबारी में दो सगे भाई कोठारी बंधु भी शहीद हुए थे। उ

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में 70 कारसेवकों की मौत हुई थी, जबकि मुलायम ने कहा था कि इससे ज्यादा भी कारसेवक मारे जाते तो उन्हें कोई तकलीफ नहीं होती। वेदांती कहा कि इस कलंकित दिन तो कम से कम मुख्‍यमंत्री योगी को मुलायम सिंह से नहीं मिलना चाहिए था।

Category

🗞
News
Comments

Recommended