Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भिंड में आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में 24 छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया। चार छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त मधुमक्खियों ने छात्राओं पर हमला किया। उस समय सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का भाषण चल रहा था और मंच पर कलेक्टर के अलावा कई अफसर बैठे हुए थे। मधुमक्खियों के हमले से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। कुछ छात्राओं ने कपड़े से अपने शरीर और मुंह को ढंकने की कोशिश की। लेकिन फिर भी कई छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया। इससे कई छात्राओं के चेहरे पर सूजन आ गई और कई छात्राओं बेसुध हो गईं। छात्राओं को भागता देख मंत्री भाषण खत्म कर चले गए। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended